पति पत्नी का रिश्ता क्या होता है IN HINDI

पति पत्नी का रिश्ता क्या होता है IN HINDI – हमेशा अपने पार्टनर की इच्छाओं को सर्वोपरि रखे:Always put your partner’s wishes first.

हमारे जीवन में हम बहुत से रिश्तों से घिरे होते हैं।  यूँ तो हर रिश्ते का अपना एक महत्व होता है चाहे वो माँ, भाई या बहन किसी का भी हो। लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है कि संसार में पति पत्नी का रिश्ता ही ऐसा है जो हमेशा साथ निभाता है। पति पत्नी अगर साथ है तो बड़ी से बड़ी मुश्किल का भी डट कर सामना कर सकते हैं।  ये एक ऐसा रिश्ता है जो समय के साथ साथ बदलता भी है और मजबूत भी होता जाता है। उन दोनों को सिर्फ अपनी खुशियों के बारे में ना सोच कर एक दूसरे कि खुशियों क बारे में पहले सोचना पड़ता हैं।

 

आइये आज हम आपको इस रिश्ते कि ऐसी कुछ खासियत बताने जा रहे कि कैसे कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर हम इस रिश्ते को और भी ख़ूबसूरत और गहरा बना सकते है।

 

हमेशा एक दुसरे को सम्मान करें :Always respect each other

 

भले ही आपका पार्टनर आपसे काम पढ़ा लिखा काम खूबसूरत या और किसी भी गुण में आपसे कमतर हो पर ये आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप उसे पूरा सम्मान दे और कभी उसे इस बात का एहसास ना होने दे।  हमेशा उनकी अच्छाइयों को सामने लाने कि कोशिश करे जिस से उनका ओहदा ना सिर्फ सबके सामने बढ़ेगा बल्कि आपका भी सम्मान उनकी नज़रो में बढ़ेगा। ये ही एक मजबूत पति पत्नी के रिश्ते का आधार भी है।

 

प्रेम भाव सच्चा हो  love is true

कभी भी अपने साथी कि सिर्फ बाहरी सुंदरता पर ध्यान ना दे।  हमेशा ध्यान रखे बाहरी सुंदरता हमेशा नहीं टिकती इसलिए हमेशा आंतरिक सुंदरता का होना ज़रूरी है।  ये ही एक आदर्श रिश्ते कि बुनियाद होती है।  निस्वार्थ प्रेम का भाव ही किसी भी रिश्ते को एक आदर्श के रूप में स्थापित कर सकता है।

 

कभी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप ना लगाए: Never accuse each other

हम सभी जानते है कि पति पत्नी का रिश्ता बहुत से उतर चढ़ावो से भरा होता है।  ये उन दोनों पर होता है के कैसे वो इन सब का सामना करते है हैं।  भले ही कैसी भी परिस्थति हो कभी भी एक दुसरे पर आरोप ना लगाए बल्कि समस्या को समझ कर उसका समाधान करने कि कोशिश करें।  अगर आप पहले खुद कि गलती मानते है तो ऐसा करने से आप छोटे नहीं हो जाते।  बल्कि आप एक आदर्श पति या पत्नी का उदाहरण पेश करते है और अपने साथी कि नज़रों में विशेष स्थान पाते हैं।

 

हमेशा अपने पार्टनर की इच्छाओं को सर्वोपरि रखे:Always put your partner’s wishes first.

अपने से पहले अपने पार्टनर की इच्छाओं का ध्यान रखना भी ज़रूरी है।  आपके साथी को इस बात का एहसास होना चाहिए की आप उनकी इच्छाओं को भी उतना ही महत्व देते हैं जितना खुद के खुद की। ऐसा करने से आप अपने रिश्ते को ना सिर्फ आदर्श बनाते है बल्कि उस मजबूती भी प्रदान करते हैं।

 

काम में सहयोग:Work collaboration

हमेश कोशिश करें के एक दूसरे क काम में सहयोग करे। एक दूसरे क काम का भार बांटने की कोशिश करे ना की अपने काम का बोझ दूसरे पर डाले।  इस तरह क सहयोग से आपसी समझ बढ़ती है और एक दूसरे को अच्छे से समझने में भी आसानी होती है। साथ ही एक दूसरे की पसंद नापसंद का भी अंदाजा लगता है।  इसीलिए अपना बोझ अपने पार्टनर पर डालने की जगह मिलजुलकर काम करे।

 

एक दूसरे पर भरोसा रखे: Trust each other

Trust each other

विश्वास हर रिश्ते का आधार होता है इसलिए हमेशा ये कोशिश करे की कभी भी एक दुसरे का विश्वास ना खोय।  ऐसा कोई काम ना करे जिसे से आपका विश्वास काम हो या उस ठेस पहुंचे।  ये समझना ज़रूरी है के जिस रिश्ते में विश्वास ना हो उसका होना ना होना बराबर है। जब किसी भी रिश्ते में धोखा आ जाता है उसकी बुनियाद अपने आप कमज़ोर हो जाती है। इस से ना सिर्फ आपकी बल्कि आपके साथ साथ कई ज़िंदगिया बर्बाद हो जाती है।

 

एक दूसरे के साथ दोस्ती निभाए:Be friends with each other

Be friends with each other

 

अगर किसी भी रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से की जाये तो उसकी मिठास अलग ही होती है। इसी तरह पति और  पत्नी के रिश्ते में अगर दोस्ती बानी रहती रहती है तोह वो रिश्ता और भी मजबूत होता है।  आप बिना किसी भी झिझक के अपने मन की सारी बातें शेयर कर सकते है आप किसी भी बारे में सलाह ले सकते है इसके लिए आपको किसी बहरी व्यक्ति की ज़रूरत नहीं होती।  इसीलिए पति पत्नी का दोस्त बने रहना ज़रूरी होता है।

निष्कर्ष के रूप में हम सिर्फ इतना ही कह सकते है की पति पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र रिश्ता होता है।  ये आप पर निर्भर होता है की आप इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाते है।  हर दिन अपने अनुभव से आप कुछ नया सीखते है और अपनी गलतियों में सुधार करते हैं। रूठना मानना तो इस रिश्ते की खासियत होती है लेकिन कभी भी किसी लड़ाई को अपने रिश्ते से बड़ा नहीं बनाना चाहिए। हर पल को एन्जॉय करे और हमेशा अपनी छोटी छोटी खुशियों को संजो कर रखे वो बहुत अनमोल होती है।

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments
  • Post last modified:October 14, 2022
  • Reading time:2 mins read

Leave a Reply